.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 2 August 2014

कंप्यूटर टीचरों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां


पंचकूला : शिक्षा सदन पर प्रदर्शन करने जा रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया। पुलिस ने मीडिया कर्मियों पर भी जमकर लाठियां बरसाई। 
कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षक शुक्रवार को शिक्षा सदन की ओर कूच कर रहे थे, तो पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। यह शिक्षक रूके नहीं और पुलिस से उलझने लग पड़े। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से इन पर पानी की बौछारें की, परंतु जब यह कंप्यूटर टीचर्स नहीं माने तो पुलिस ने इन लाठियां बरसा दी। इस लाठीचार्ज में 6-7 कंप्यूटर टीचरों को गंभीर चोटें आई। इस दौरान कवरेज करने गए कुछ पत्रकारों को भी पुलिस ने अपनी चपेट में ले लिया और उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद पत्रकारों ने सेक्टर 5 के चौक पर जाम लगा दिया। पंचकूला के डीसीपी राहुल शर्मा और एडीसी एसपी अरोडा मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लाठीचार्ज के बाद कंप्यूटर शिक्षक वहीं पर बैठ गए और अपना प्रदर्शन जारी रखा।                          dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.