.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 10 July 2015

विधानसभा का घेराव करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

चंडीगढ़ : प्राथमिक शिक्षा, शिक्षकों व छात्रों की अनदेखी से खफा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ विधानसभा का घेराव करेगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रधान विनोद ठाकरान व महासचिव दीपक गोस्वामी ने कहा कि सरकार बने हुए आठ माह से ज्यादा का समय हो चुका है। अभी तक प्राथमिक शिक्षा की कोई सुध नहीं ली गई। सभी विधायकों को 13 जुलाई से 27 जुलाई तक मांग-पत्र व ज्ञापन सौंपे जाएंगे और उनसे मानसून सत्र में प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया जाएगा। सरकार नहीं चेती तो मानसून सत्र में ही प्रत्येक प्राथमिक शिक्षक विधानसभा कूच करेगा।                                                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.