.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 23 December 2013

अतिथि अध्यापकों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

** अतिथि अध्यापकों की बैठक में हरियाणा अतिथि अनुबंधित अध्यापक संघ का किया गठन 
करनाल : जाट धर्मशाला में अतिथि अध्यापकों ने बैठक की, जिसमें हरियाणा अतिथि अनुबंधित अध्यापक संघ का गठन करते हुए अतिथि अध्यापकों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। स्पष्ट किया गया कि कोई भी साथी निजी हितों के लिए संघ की शक्तियों का प्रयोग नहीं करेगा। सर्वसम्मति से अरुण मलिक पानीपत को प्रदेशाध्यक्ष, रणबीर सुहाग झज्जर को प्रधान महासचिव, संदीप कुमार को प्रदेश सचिव बनाया तथा बलजिंद्र कौर कुरुक्षेत्र, विमला राणा हिसार, संतोष छिक्कारा सोनीपत, रामचंद्र कमल व नरेश यादव रेवाड़ी को प्रदेश सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरुण मलिक व प्रधान महासचिव रणबीर सुहाग ने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं, सीएम से मिलकर अतिथि अध्यापकों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। 
इनको बनाया जिला प्रधान 
जयभगवान राठी रोहतक, राजेंद्र कुंडू पानीपत, मुकेश पूनिया पानीपत, मुकेश पूनिया झज्जर, भूपेंद्र सिंह सोनीपत, कृष्ण बड़थल करनाल, विजय कुमार कुरुक्षेत्र, रामभगत पंचकूला, अशोक बराड़ा अंबाला, राकेश शर्मा व महेश गर्ग यमुना नगर, वेद प्रकाश कैथल, गुडग़ांव कृष्ण कुमार, नाजीर खान मेवात, नरेश यादव रेवाड़ी, डॉ. मिंटू कुमार सैनी महेंद्र गढ़, अनुज कुमार पलवल, जवाहर फरीदाबाद, सुनीता हिसार, राजेंद्र जींद, जयभगवान सिरसा, सुरेंद्र भिवानी, बिंदू फतेहाबाद को जिला प्रधान बनाया गया।                                  db


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.