.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 24 December 2013

पेपर लीक होने के बाद गुजवि ने बदली पॉलिसी

** आधा घंटा पहले ही खुलेगी सील 
** अब दो घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंचेगा पेपर 
हिसार : पेपर लीक होने की घटना के बाद सोमवार को गुजवि प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में आगामी परीक्षा को लेकर गुजवि ने नई पालिसी बनाई है। नई पालिसी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पेपर एक या दो दिन पहले पहुंचाने की बजाए उसी दिन पहुंचाए जाएंगे जिस दिन परीक्षा होगी। 
सोमवार को गुजवि के कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक में पेपर की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरके यादव को आदेश दिए कि वो परीक्षा केंद्र पर पेपर एक या दो दिन पहले न पहुंचाए। बल्कि पेपर उसी दिन परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाए जिस दिन परीक्षा होनी है। इसी के तहत अब सोमवार के बाद सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर परीक्षा से करीबन दो घंटे पहले ही पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा जो परीक्षा केंद्र गुजवि से अधिक दूरी पर है या जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी अधिक है उन पर दो घंटे से अधिक समय पहले भी पेपर पहुंचाएं जा सकते हैं। 
परीक्षा केंद्र पर तैनात सुपरिटेडेंट इन चीफ पेपर बंडलों की सील को परीक्षा शुरू होने से अधिक समय पहले नहीं खोल पाएंगे। प्रो. आरके यादव के अनुसार अब परीक्षा केंद्रों पर चीफ केवल आधे घंटे पहले ही बंडल की सील को खोल सकते हैं। 
लीक होना केवल अफवाह : यादव 
पेपर लीक होने की घटना के संबंध में गुजवि प्रशासन का कहना है कि उन्हें भी यह जानकारी मिली थी कि पेपर लीक हो गया है। इसलिए एहतियात बरतते हुए ही पेपर बदला गया था। आरके यादव ने कहा कि एक समेस्टर में कई प्रश्न महत्वपूर्ण होते हैं ऐसे में किसी ने अपना विवेक के अनुसार कुछ प्रश्न लिखे होंगे और हो सकता है कि वे प्रश्न पेपर में आ गए हो। लेकिन पेपर लीक होने की बात केवल अफवाह है। उन्होंने कहा कि पेपरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है।                                    db




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.