.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 27 December 2013

सरकार अध्यापकों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है : मोर

गोहाना : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला सचिव संजीव मोर ने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग के आला अधिकारी अध्यापकों की लंबित मांगों को जान बुझकर पूरा करने की बजाए अध्यापकों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। 
संजीव मोर ने कहा कि 21 से 23 जनवरी तक लगातार 72 घंटे की हड़ताल की जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि संघ की लंबे समय से कई मांगें लंबित पड़ी हैं। जिनमें वेतन विसंगतियों को दूर करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, सभी श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने, स्कूल मुखिया के पदों को पदोन्नति से भरने कच्चे व अनुबंधित अध्यापकों को पक्का करने के अलावा सभी मिडल अध्यापकों को डी.डी. पावर देने आदि की मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय इस हड़ताल में अध्यापक संघ बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.