.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 13 February 2014

अगर-मगर के भंवर में फंसा पीआरटी भर्ती का रिजल्ट

** जनवरी 2013 से फरवरी 2014 तक चले इंटरव्यू, अंतिम इंटरव्यू हुआ बुधवार को 
खरखौदा : प्रदेश में 9870 जेबीटी पदों के लिए चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई है। अब भर्ती का परिणाम आना बाकी है। फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह व मार्च के शुरूआती सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा की चर्चा है। 
ऐसे में प्रदेश सरकार जेबीटी भर्ती के परिणाम को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी हुई है। राजनीति वि शेषज्ञ जेबीटी भर्ती के रिजल्ट को लोकसभा चुनाव में अपने फायदे-नुकसान से जोड़कर देख रहे हैं। एक तरफ जहां चर्चा है कि यह रिजल्ट घोषित कर वोट बैंक बढ़ा लोस चुनाव में इसका फायदा बटोरा जाएगा वहीं दूसरी ओर राजनीतिज्ञों को आशंका है कि जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ उनका वोट कट भी सकता है। जो भी हो अब जेबीटी भर्ती का रिजल्ट लोस चुनाव को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंस सकता है। 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सैकड़ों राजकीय प्राथमिक स्कूल एवं भावी अध्यापक पिछले करीब 13 महीने से पीआरटी भर्ती के परिणाम की बाट जोह रहे हैं। इससे प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कोर्ट के निर्देशों के बाद उन भावी अध्यापकों को भी भर्ती में शामिल करने का मौका दिया गया जिन्होंने जून 2013 में हरियाणा पात्रता परीक्षा पास की थी। जिसके बाद दिसंबर से 12 फरवरी तक इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर करीब साढ़े 10 हजार भावी अध्यापकों के इंटरव्यू लिए गए। 
तीन से 13 महीने तक रिजल्ट का इंतजार 
जिन भावी अध्यापकों को कोर्ट के आदेश के बाद भर्ती में मौका मिला है उन्हें तीन व जिन्होंने वर्ष 2012 में ऑन लाइन अप्लाई किया तो उन्हें 13 महीने से जेबीटी भर्ती के रिजल्ट का इंतजार है। प्रदेश में जेबीटी अध्यापकों की कमी के कारण स्कूलों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी इस भर्ती में देरी हुई। अब परिणाम का इंतजार हो रहा है।यूं चली जेबीटी भर्ती की प्रक्रिया
वर्ष 2012 नवंबर-दिसंबर में 9870 पदों के लिए आवेदन मांगे गए, काउंसलिंग भी ऑन लाइन कराई गई। जनवरी 2013 से अगस्त 2013 तक साक्षात्कार लिए गए। इसी बीच जून 2013 में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ली गई व जुलाई में रिजल्ट घोषित किया गया। भर्ती को लेकर कोर्ट में केस किए गया, कोर्ट ने जून में एचटेट पास करने वालों को भी मौका दे दिया। जिसके बाद दिसंबर में फिर से ऑन लाइन आवेदन मांगे गए। जिनके तत्काल साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर 12 फरवरी तक करीब साढ़े दस हजार आवेदनकर्ताओं के इंटरव्यू लिए गए।                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.