.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 15 February 2014

मिडल हेड करेंगे हरे पेन से हस्ताक्षर

भिवानी : महीनों से पदोन्नति सूची जारी करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हरियाणा राज्य अध्यापक संघ की मेहनत रंग ले आई है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 860 मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इसमें भिवानी जिले के 42 मौलिक मुख्य अध्यापकों को शिक्षा विभाग ने उच्च विद्यालय का मुख्य अध्यापक नियुक्त किया है। 
संघर्ष की जीत : नाफरिया 
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ कई महीनों से पदोन्नति सूची जारी करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा था। संघ के वरिष्ठ उप प्रधान शक्ति सिंह सिवाच व प्रदेश प्रवक्ता जयबीर नाफरिया ने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए विभाग से अन्य पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की।
अब मिलेगा 5400 का ग्रेड पे 
मौलिक मुख्य अध्यापकों को 4800 रुपये का ग्रेड पे दिया जाता है। पिछले कई वर्षों से पदोन्नति की आस लगाए बैठे इन अध्यापकों को पदोन्नति के बाद अब 5400 रुपये का ग्रेड पे मिलना शुरु हो जाएगा। 
हरे पैन से करेंगे साइन 
मौलिक मुख्य अध्यापक अभी तक नीले पैन से हस्ताक्षर करते हैं। पोस्ट बदलते ही इनके पैन का रंग भी बदल गया है। उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक होने के नाते अब हरे रंग के पैन से हस्ताक्षर किए जाएंगे। 
क्लास टू की श्रेणी में आए 
मौलिक मुख्य अध्यापक तृतीय श्रेणी कर्मचारी में आते हैं। पदोन्नति के बाद अब ये सभी अध्यापक  को द्वितीय श्रेणी अधिकारी का दर्जा मिलेगा।                                               db 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.