.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 2 July 2014

कंप्यूटर सहायकों ने मांगी भीख, ताकि शर्म आए सरकार को...


पंचकूला : 26 महीने से वेतन न मिलने से परेशान सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर लैब सहायकों ने मंगलवार को पंचकूला की सड़कों पर भीख मांगी। हाथों में थाली व कटोरे लेकर राहगीरों को रोकते, अपनी व्यथा सुनाते। मकसद था सरकार को शर्मसार करना। ये कंप्यूटर शिक्षक चाहते हैं कि सरकार उन्हें सीधे शिक्षा विभाग के अधीन करे क्योंकि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वो शोषण कर रही है। इसी मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षक सात दिन से यहां अनशन कर रहे हैं। अनशन पर बैठे कई सहायकों की हालत बिगड़ चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने एक कंपनी के माध्यम से कंप्यूटर सहायक रखे गए। सरकार के आश्वासनों से उकता चुके कंप्यूटर शिक्षक गरमी की छुट्टियों के बाहर कक्षाओं का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं। 
कंप्यूटर टीचर्स को मिला भाजपा का साथ 
नई दिल्ली त्न जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हरियाणा के कंप्यूटर टीचर्स को भाजपा ने अपना समर्थन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा मंगलवार को टीचर्स के धरने में शामिल हुए और आश्वासन दिया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार आने पर उन्हें शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनाया जाएगा। धरने में मौजूदा टीचर्स का कहना था कि वे पिछले करीब 10 माह से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें केवल 3 महीनों का ही वेतन दिया गया है।                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.