चंडीगढ़ : नए साल में भी कैबिनेट मंत्रियों के पास तबादलों के लिए कर्मचारियों का मजमा लगा रहेगा। सरकार ने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की तबादला अवधि और बढ़ा दी है। अब मंत्री 7 जनवरी तक अपने-अपने विभाग में इस श्रेणी के तबादले करने में सक्षम होंगे। मुख्य सचिव पीके गुप्ता ने मंत्रियों को इस निर्णय की लिखित जानकारी भी उपलब्ध करा दी है। सरकार ने इससे पहले बीते महीने तीन से 19 दिसंबर तक कैबिनेट मंत्रियों को अपने-अपने विभागों में तबादले करने का अधिकार दिया था। इसमें तृतीय और चतुर्थ दोनों श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले मंत्री करने में सक्षम थे। अब सरकार ने सिर्फ तृतीय श्रेणी के तबादलों की अवधि बढ़ाई है। समय 7 जनवरी तक बढ़ने से जो कर्मचारी मुफीद जगह पर ट्रांसफर कराने के लिए जुगाड़ नहीं फिट कर सके थे। अब उन्हें भी मौका मिल गया है। राजनीतिक आकाओं और कर्मचारी नेताओं के जरिए वंचित वर्ग भी तबादला सूची में अपना नाम शामिल करा सकता है। सरकार वर्क कल्चर बदलने के लिए बड़ी संख्या में तबादले करने की फिराक में है। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के प्रमुख पदों पर पार्टी से जुड़े कर्मचारियों को बिठाने की पूरी तैयारी है। सर्व कर्मचारी संघ पहले ही अंदेशा जता चुका है कि सरकार द्वारा किए जाने वाले तबादलों की संख्या तीस हजार हो सकती है। इसमें राजनीतिक दुर्भावना से भी तबादले होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में संघ ने सरकार को आंदोलन की भी चेतावनी दी हुई है। dj
.

Breaking News
News Update:
*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.