.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 20 December 2014

शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा


रोहतक : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व एसटीएफआई के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया व खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। शिक्षक करनाल में 6 सरकारी स्कूलों को भारती फाउंडेशन को देने के सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे थे। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को भी पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व खंड प्रधान निशा व सचिव मधु ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश सिवाना ने कहा कि करनाल में 6 सरकारी स्कूलों को भारती फाउंडेशन को देने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य जिलों में भी इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है। शिक्षक वर्ग इसका विरोध करता है। उन्होंने मांग की कि इस अप्रत्यक्ष रूप से हो रहे निजीकरण को रोक जाये, सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष की जाये। नवचयनित 9870 प्राथमिक शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्यग्रहण करवाया जाये। अनुबंध अध्यापकों की सेवाएं नियमित की जाएँ। सभी वर्गों की पद्दोनति तुरंत प्रभाव से की जाये। पारदर्शी स्थांतरण नीति के तहत ही स्थानांतरण किया जाये। लंबित पडे मामले जल्द निपटाये जाएँ। भर्ती के समय से ही रोस्टर प्रणाली लागू हो व ज्यादातर स्कूलों में सफाई कर्मचारियों का अभाव हैं जिन्हे जल्द पूरा किया जाये।                                            dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.