.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 29 December 2014

अन्न-जल का त्याग करने के बाद लैब सहायकों की तबीयत बिगड़ी

पंचकूला : सेक्टर-5 के शिक्षा सदन के पीछे धरने पर बैठे हरियाणा राजकीय कम्प्यूटर लैब सहायक कई दिनों पहले अनशन पर बैठ गए थे। लेकिन सरकार द्वारा कोई मांग माने जाने केे बाद शनिवार से कई लैब सहायकों ने जल का भी त्याग कर दिया। जिसके बाद लैब सहायकों की तबीयत बिगड़ने लगी है।   
 लैब सहायकों का कहना है कि प्रशासन उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। धरना स्थल पर कोई एंबुलेंस भी तैनात नहीं कि गई और सुरक्षा के लिए भी यहां कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए। दरअसल 48 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक धरने पर बैठे हैं, कोई सुनवाई नहीं होने के कारण सहायकों ने जल का भी त्याग कर दिया। प्रधान सन्नी ने बताया कि पिछली सरकार द्वारा चार कंपनियों के माध्यम से स्कूलों में टीचरों को रखा गया था, उन्हें केवल 117 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि संघ में 713 सदस्य है, पिछली सरकार ने 3335 लैब सहायकों में से 2622 को शिक्षा विभाग में समायोजित कर दिए थे। जबकि, सरकार ने 713 लैब सहायकों को छोड़ दिया था। अब लैब सहायकों कि मांग है कि उन्हें भी समायोजित किया जाए।                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.