.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 19 December 2014

अब अंग्रेजी में मिलेंगे गणित की तरह अंक

भिवानी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2015 में होने वाली परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं। इसकी पहल बोर्ड ने अपने सैंपल पेपर से ही की है। नए सैंपल पेपरों में सीबीएसई ने अंग्रेजी व विज्ञान के प्रश्नों में बदलाव किया है। सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों से अंग्रेजी में रीडिंग, राइटिंग एवं लिटरेचर से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। 
साथ ही रीडिंग सेक्शन से 20 अंकों केसवाल पूछे जाते थे, लेकिन अब 30 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। राइटिंग सेक्शन से अब 35 के बदले मात्र 30 अंकों के सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे। इसी तरह लिटरेचर से इस वर्ष 45 की जगह मात्र 40 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। अमूमन पैटर्न में बदलाव से अंग्रेजी में भी अब गणित की तरह अंक मिलेंगे। बोर्ड की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर में इस बदलाव को साफतौर पर दिखाया गया है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इन सैंपल पेपर को देखकर अपनी तैयारी कर सकते है। दरअसल, सीबीएसई अब लिखने से ज्यादा पढ़ने पर जोर देने की तैयारी कर रहा है। नए पैटर्न से बच्चों को अधिक अंक लाने में मदद मिलेगी। पूर्व में सीबीएसई की परीक्षा में राइटिंग एवं लिटरेचर पर विशेष जोर था, लेकिन उसमें बदलाव करते हुए रीडिंग को भी उसके समकक्ष कर दिया गया है।
पूछे जाएंगे वेल्यू बेस्ड प्रश्न
इसी तरह रसायन के पैटर्न में भी बदलाव किया गया। एग्जाम में अब वैल्यू बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे। इससे पूर्व में रसायन की एग्जाम में कुल 9 सवाल पूछे जाते थे, लेकिन अब मात्र कम सवाल ही पूछे जाएंगे। कहीं न कहीं केमेस्ट्री के प्रश्न की संख्या कम करने से बच्चों को राहत मिलेगी।                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.