.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 20 December 2014

मौलिक शिक्षा महानिदेशक को पद से हटाया

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आइएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव सुभाष चंद्रा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। मौलिक शिक्षा निदेशक अमनीत पी. कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार बृहस्पतिवार को खेल महानिदेशक एसके गोयल को उनके पद से हटा चुकी है। अमनीत पी. कुमार को उनके अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक व विशेष सचिव, अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक और अनुसूचित जाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं कल्याण निगम का कार्यभार दिया गया है। इसके साथ उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक व विशेष सचिव, महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।                                    dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.