.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 28 December 2014

नये साल से हजारों कर्मी होंगे नयी ड्यूटी पर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के हजारों अधिकारी एवं कर्मचारी नये साल से नयी ड्यूटी पर होंगे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तबादला सूचियां तैयार की जा चुकी हैं। आगामी सप्ताह में किसी भी दिन इन्हें जारी किया जा सकता है। सरकार शिक्षा विभाग को छोड़कर अधिकतर विभागों में व्यापक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले करने की तैयारी में जुटी हुई है। राज्य के मंत्रियों को तीन से 19 दिसंबर तक तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले करने के अधिकार दिए गए थे।
क्लास-वन और क्लास-टू अधिकारियों के तबादले भी बड़ी संख्या में होने के आसार हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री से इजाजत ली जा चुकी है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तबादलों की फाइलें पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ लौटने के बाद इन पर फैसला होगा। अधिकतर विभागों तथा बोर्ड एवं निगमों में तबादलों के आदेश विभागों की अाधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उन कर्मचारियों पर सरकार की खासी नज़र है, जो हुड्डा सरकार के समय से ही अहम पदों पर बैठे हुए हैं और उन्हें एक ही सीट पर टिके हुए बर्षों हो चुके हैं। सरकार तीन वर्ष से अधिक एक ही सीट पर बैठे हजारों कर्मचारियों को इधर से उधर करने जा रही है।
याद रहे कि सरकार के पास सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार की भी थोक में शिकायतें आ रही हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास जब इस तरह की कई शिकायतें पहुंची तो उन्होंने सिंगल आदेश जारी कर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की ड्यूटी में लगे सवा सौ से अधिक कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया। विशेष बात यह है कि विज के आदेशों के बाद विभाग ने एक ही दिन में इन कर्मचारियों की तबादला सूची विभाग की वेबसाइट पर डाल दी। बताया जा रहा है कि वह खेल एवं युवा मंत्रालय में भी कई लोगों को इधर से उधर कर रहे हैं।
परिवहन एवं पर्यटन मंत्री प्रो़ राम बिलास शर्मा के विभागों में भी बड़े स्तर पर तबादले होने की उम्मीद है। बताते हैं कि वे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों को इधर से उधर करने जा रहे हैं। इसी तरह से वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विभागों में भी तबादलों की गूंज सुनने को मिल रही है। कई मंत्रियों की तबादला सूचियों पर तो मुख्यमंत्री की मुहर भी लग चुकी है।                                       dt261214

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.