.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 23 December 2014

रिटायरमेंट उम्र पर हरियाणा केबिनेट में चर्चा आज

चंडीगढ़ : मंगलवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें से रिटायरमेंट उम्र भी एक है। बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हाेगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद खट्टर मंत्रिमंडल की यह पांचवीं बैठक होगी। गत 25 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष करने का निर्णय लिया गया था। यह मामला हाईकोर्ट तक चला गया। माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली बैठक में इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। मंगलवार को ही हरियाणा सरकार द्वारा कोर्ट में जवाब दिया जाना है। माना जा रहा है कि खट्टर मंत्रिमंडल की बैठक का समय शाम को चार बजे इसलिए रखा गया है ताकि दोपहर तक हाईकोर्ट के फैसले का पता लग जाएगा। वहीं हरियाणा के एडवोकेट जनरल कार्यालय में हाईकोर्ट में दिए जाने वाले जवाब को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में ‘खुले दरबार’  की घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है।                                   dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.