.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 19 February 2015

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम 26 फरवरी से

फरीदाबाद : वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 'रमन प्रभाव' की खोज को सम्मान देने के लिए 26 से 28 फरवरी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भौतिक विज्ञान में देश के प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन की स्मृति में समर्पित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मानविकी एवं विज्ञान संकाय के डीन डा. राजकुमार के अनुसार 2015 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय 'राष्ट्रीय निर्माण के लिए विज्ञान' है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति रुचि पैदा करना है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के रूप में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) केएस यादव कार्यवाहक कुलसचिव डा. संदीप ग्रोवर भी मौजूद रहेंगे। डा. राजकुमार के अनुसार 27 फरवरी को हरियाणा विज्ञान मंच की ओर से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कम लागत के वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया जाएगा। अन्य कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी अंतरिक्ष ऊर्जा ब्रह्मांड की विविधता जैसे विषयों को प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ-साथ वैज्ञानिक विषयों पर कविता पाठ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानविकी एवं विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्थानीय विपुल मोटर्स के सहयोग से मारुति 800 कार पर 27 28 फरवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। जो विज्ञान दिवस का हिस्सा होगी। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 26 27 फरवरी को '4 स्ट्रोक इंजन की ओवरहालिंग' पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रो. एमएल अग्रवाल, चेयरमैन मैकेनिकल इंजीनियरिंग, स्थानीय युवा मोटर्स के मैनेजर एसके गर्ग, डॉ. अरविंद गुप्ता डॉ. वासुदेव मल्होत्रा मुख्य वक्ता रहेंगे।                                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.