.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 28 February 2015

अब सीबीएसई विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन में बनाएगा दक्ष

भिवानी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन में दक्ष बनाने की राह पर चल पड़ा है। इसको लेकर बोर्ड ने स्कूलों को एक सरकुलर जारी करते हुए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बोर्ड नए सत्र से स्कूलों में होने वाली मूल्यांकन परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की क्रियाकलापों से इसकी पहल करवाएगा।
बोर्ड द्वारा स्कूलों को भेजे गए पत्र के अनुसार उन्हें अप्रैल के पश्चात स्कूल में विभिन्न विषयों पर वाद-विवाद, भाषण कला जैसी प्रतियोगिताएं करवानी होगी। साथ ही उक्त प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा कम्युनिकेशन को लेकर तैयार किये गए वीडियो को स्कूल द्वारा सीबीएसई के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड करवाना होगा। तत्पश्चात सीबीएसई द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीडियो का चयन किया जाएगा। बोर्ड के निर्देशानुसार हरेक स्कूल को एक वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्ड का उद्देश्य है कि स्कूलों में बच्चों द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी में सुधार हो। दरअसल, सीबीएसई ने 2013 में नौंवी, दसवीं व ग्यारहवी कक्षा के विद्यार्थियों में सुनने व बोलने का कौशल विकसित करने और उसकी परख के लिए उक्त मूल्यांकन शुरू किया था।                                                     dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.