.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 26 February 2015

सर्वेयर जाचेंगे पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की असेसमेंट की उत्तर पुस्तिका

पानीपत : सरकारी स्कूलों में मार्च 2015 में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का फाइनल असेसमेंट (टेस्ट) होगा। उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए सर्वेयर नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के प्रतिभा का आंकलन होगा। 
गुड़गांव स्थित राज्य शैक्षणिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए फाइनल असेसमेंट की रूपरेखा जारी कर दी गई है। पहली से लेकर आठवीं तक शिक्षा हासिल करने वाले सभी विद्यार्थी इस टेस्ट में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के चार साल बाद पहली बार सत्र समाप्ति से पहले फाइनल असेसमेंट होगा। प्रत्येक विषय का टेस्ट होगा। टेस्ट के लिए प्रश्न पत्र एससीईआरटी से भेजे जाएंगे। प्रत्येक जिले में तैनात शिक्षा महकमे के अधिकारियों को मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फाइनल असेसमेंट में नकल की गुंजाइश नहीं होगी।                                 dj


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.