.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 26 February 2015

‘कर्मचारी आज भरेंगे जेल’

रोहतक : प्रदेश सरकार कर्मचारियों के खिलाफ नीतियां बनाकर कर्मचारियों को परेशान कर रही है। कर्मचारियों ने लंबा संघर्ष कर पूर्व सरकार से अपनी जिन मांगों को मनवाया था, वर्तमान सरकार उन्हें लागू करने में आनाकानी कर रही है, जिसके कारण कर्मचारी वर्ग 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। यह बात हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने बुधवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा-पत्र में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन आज तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि देश के 14 संगठनों के आह्वान पर कर्मचारी महासंघ के सदस्य जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और सरकार को मांगें पूरी करने की चेतावनी देंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव घोषणा-पत्र में कर्मचारियों की जिन मांगों को भाजपा ने दर्शाया था उनमें सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करना, पंजाब के समान वेतन मान देना, राज्य में रिक्त पड़े लाखों पदों को स्थायी भर्ती द्वारा भरने, निजीकरण, छटनी, पीपीपी जैसी जनविरोधी नीतियों पर अंकुश लगाने, बिजली व ट्रांसपोर्ट बिल को निरस्त करने, सार्वजनिक क्षेत्र, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा, कोयला के विनिवेश और एफडीआइ पर रोक लगाना, 45 दिन में यूनियन रजिस्ट्रेशन की गारंटी करने आदि शामिल है। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने इनमें से किसी भी मांग को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ उनकी बैठक हुई, जिसमें कैप्टन अभिमन्यु ने दो माह का समय मांगा था। समय पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही रैलियों व धरने प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों में राजनेताओं के मुकदमों को तो खारिज कर दिया गया, लेकिन बिजली बोर्ड के 45 कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों को आज तक खारिज नहीं किया गया है।                                                  dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.