.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 16 February 2015

जेबीटी अध्यापकों ने की अप्रैल से नियुक्ति की मांग

रोहतक :  नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने मांग की है कि उन्हें अप्रैल से नियुक्ति दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे करनाल में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। रविवार को छोटूराम धर्मशाला में पात्र अध्यापक संघ की विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। 
संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि 9870 पदों पर भर्ती पात्रों को 6 माह बीत गए हैं। इससे अध्यापकों में रोष बना हुआ है। 29 दिसंबर 2014 से नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक कमेटी ने परिणाम जारी नहीं किया है। ऐसा लगता है कि नए शैक्षणिक सत्र से भी ज्वाइनिंग नहीं दी जाएगी। मांग है कि 17 मार्च तक तकनीकी जांच पूरी कर अप्रैल से ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू करें। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने बताया कि 22 फरवरी से सभी जिलों में सम्मेलन होगा और इसके बाद मंडलस्तर पर कार्यक्रम होगा।                                        au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.