.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 6 July 2014

अनुबंधित अध्यापकों की भूख हड़ताल, पक्का करने की मांग

यमुनानगर. पक्का करने की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों में अनुबंधित अध्यापकों ने शनिवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। डीसी कार्यालय के बाहर बैठ इन शिक्षकों की मांग है कि सरकार उन्हें तीन वर्षीय सेवा नीित के तहत पक्का करे। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार तीन वर्षीय पॉलिसी को लागू कराने एवं इसमें सभी अनुबंधित अध्यापकों को चाहे वो वर्कलोड पर लगे हों को भी शामिल कर पक्का करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है। सभी अनुबंधित अध्यापक तीन वर्षीय पॉलिसी की शर्तों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रदर्शन के बाद डीसी के माध्यम से शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.