.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 13 November 2014

कंप्यूटर शिक्षकों को सीएम ने दिया न्याय का भरोसा

चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग तीन हजार कंप्यूटर शिक्षक न्याय पाने के लिए जी जान से जुटे हैं। शिक्षकों ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके निवास पर मुलाकात की। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उनका शोषण करने वाली निजी कंपनियों की कारगुजारी बयां की। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कंप्यूटर शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग से कंपनियों का रिकार्ड तलब किया गया है। अधिकारियों को जल्द कानून अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करने की बात सिद्ध हुई तो तीनों निजी कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को बीते नौ महीने को वेतन, सिक्योरिटी राशि और प्रशिक्षण फीस भी वापिस दिलाने का आश्वासन दिया है।                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.