.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 23 November 2014

रिटायरमेंट उम्र घटाने के प्रति सरकार को चेताया

मुस्तफाबाद : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 जिला कार्यकारिणी यमुनानगर की एमरजेंसी मीटिंग जिला प्रधान पूर्ण चन्द सैनी  की अध्यक्षता में बुलाई गयी। सभा में राज्याध्यक्ष मोहनलाल भारद्वाज ने हरियाणा की नयी सरकार से कहा कि यह सरकार विवेक से काम ले, द्वेष से नहीं। जिला प्रधान पूर्ण चन्द सैनी ने हरियाणा की भाजपा सरकार को चेताया कि कर्मचारी ही किसी सरकार को अच्छा या बुरा साबित करते हैं, जो सरकार इनकी अनदेखी करके इनके हको पर कटार चलाती है, तो देर सवेर कर्मचारी ही ऐसी सरकारों को जड़मूल से उखाड़ने का का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट आयु 58 से 60 वर्ष के लाभ और पेंशन लाभ 20 वर्ष की लम्बी आयु को बरकरार रहने दे। अत: वर्तमान सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु जो कि  60 वर्ष निर्धारित है, उसे ज्यों की त्यों ही रहने दे।                                   dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.