.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 13 January 2015

कर्मचारियों की तबादला सूची तैयार

** अगले सप्ताह तबादला सूची जारी होने की संभावना
** मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंजूरी बाकी
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों के तबादलों की सूची तैयार कर ली है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंजूरी के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के प्रभारियों को कर्मचारियों के तबादलों के लिए सात जनवरी तक मंत्रियों के सामने पेश होने के लिए कहा था। संभावना है कि सूची को अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने अभी तक आईएएस, आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जबकि शिक्षकों का तबादला मार्च माह के बाद किए जाएंगे। 
सूची में विशेष तौर पर उन कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिन्हें एक ही जगह पर कई साल हो गए है। उधर, कर्मचारियों ने तबादले रुकवाने के लिए विधायकों और भाजपा नेताओं से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विभागों के प्रभारियों को प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियाें के स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री के सामने और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले के लिए मंत्रियों से मिलने के लिए कहा गया था।
कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे
हरियाणा कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि तबादला सूची जारी होने से कर्मचारियोें में रोष बढ़ेगा। कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर सकते हैं। ये तबादले राजनीतिक आधार पर किए जा रहे हैं, जबकि सरकार के पास कोई स्थायी तबादला नीति नहीं है। राज्य में कर्मचारियों की पहले से कमी है। इन तबादलों से सरकारी काम प्रभावित होगा।                        au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.