.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 5 July 2015

कंप्यूटर शिक्षक करेंगे आमरण अनशन

** राज्य और जिला कार्यकारिणी की बैठक कर लिया निर्णय
पंचकूला : दो वक्त की रोजी रोटी के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे कंप्यूटर शिक्षक सरकार की बेरुखी के चलते इस कदर नाराज हैं कि नौकरी की बहाली को जान पर खेलने को तैयार हैं।  168 दिन से धरने पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों ने शनिवार को पंचकूला में अपनी राज्य और जिला कार्यकारिणी की बैठक कर आमरण अनशन का निर्णय लिया। शिक्षकों ने सरकार को 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए 16 जुलाई से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया। शिक्षक संघ के प्रदेश प्रधान बलराम धीमान ने कहा बेशक जान चली जाए, मगर खाली हाथ घर नहीं जायेंगे। सरकार और कंप्यूटर शिक्षकों के बीच चल रहे गतिरोध की मार स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर पड़ रही है। जनवरी से कंप्यूटर शिक्षा ठप्प पड़ी है। सरकार और शिक्षकों के बीच चल रही खींचतान से अभी कंप्यूटर शिक्षा बहाल होती भी दिखाई नहीं दे रही।                                                                                       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.