.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 1 July 2015

सरकार की मंजूरी के बाद तय होगा शिक्षकों का वर्कलोड


** सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने स्कूल अध्यापक संघ को दिया आश्वासन
चंडीगढ़ : हाई स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक बच्चों को मास्टर और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक लेक्चरर पढ़ाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच इस आधार पर वर्कलोड आवंटित करने पर सहमति बन गई है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग वर्कलोड बांटने से पहले सरकार की मंजूरी लेगा। नौवीं से बारहवीं तक 51 छात्रों पर दो सेक्शन व अगले 40 छात्रों पर अगला सेक्शन बनाया जाएगा। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक एमएल कौशिक और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की यहां शिक्षकों के मुद्दों पर मंगलवार को बातचीत हुई। कौशिक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति सूची बनाकर अनुमति के लिए सरकार को भेजी जा चुकी है। नए सेवा नियमों में संशोधन का प्रस्ताव अध्यापक संघ ने दिया है। उसे सरकार को भेजा जाएगा। अध्यापक संघ के राज्य प्रधान वजीर सिंह ने बताया कि शिक्षा सदन में बातचीत के दौरान मुख्य रूप से पदों के वैज्ञानिकीकरण, पदोन्नति, स्थाकंतरण नीति, प्लान, नॉन-प्लान, डाइट, बाइट, गैटी व एक्सग्रेशिया बजट, एमआइएस फार्म ऑनलाईन, सभी वर्गो की एसीपी, वरिष्ठता सूची अपडेट करने सहित 10 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा हुई है। इससे विज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषय के अध्यापकों को लाभ होगा। 1997 में बनी प्रार्थना पत्र आधारित स्थानांतरण नीति को लागू करने की मांग की गई है। निदेशक एमएल कौशिक ने बताया कि अध्यापकों की स्थानांतरण पॉलिसी का ड्राफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। इसमें सेवाकाल के स्टेशनों की सूची को मद्देनजर रखते हुए तबादले किए जाएंगे।                                                                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.