.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 25 April 2016

MIS : ऑनलाइन डाटा भरने में कई खामियां

रेवाड़ी : जहां एक ओर शिक्षा विभाग अपने कर्मचारियों का संपूर्ण डाटा ऑनलाइन करने में जुटा है वहीं प्रधानाचार्यों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा ने प्रिंसिपल या स्कूल मुखिया अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारियों की सर्विस व पर्सनल प्रोफाइल जल्द से जल्द अप्रूव कर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत यदि कर्मचारी के प्रथम नियुक्ति डाटा में कोई त्रुटि है तो वे अपने स्तर पर उसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं। अगर गलत को अप्रूव करते हैं इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की बनती है। एक बार अप्रूवल के बाद कर्मचारी भी इसमें सुधार के लिए अनुरोध नहीं कर सकता। हसला प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि मजेदार बात यह है कि एक ¨प्रसिपल पूरे राज्य के किसी भी स्कूल के कर्मचारियों की प्रोफाइल अप्रूव कर सकता है या फिर रिकॉर्ड मिटा सकता है चाहे वह कर्मचारी उसके स्कूल का हो या ना हो। उन्होंने कहा कि एक स्कूल के प्रधानाचार्य को केवल उसी के स्टाफ का डाटा अप्रूवल के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। इससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहती। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इसमें तत्काल सुधार करने की मांग की है ताकि किसी कर्मचारी के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं हो सके।।।                                                     dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.