.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 15 April 2016

ग्रेडिंग देने की तैयारी : गुरुजी भी होंगे फेल-पास !

फरीदाबाद : सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक दशा सुधारने के लिए शिक्षकों को ग्रेडिंग देने की तैयारी है। गुरुजी भी बच्चों की तरह पास फेल होंगे। शिक्षाविद और शिक्षक संगठनों ने इस पहल की प्रशंसा की है। शिक्षा विभाग इसे शीघ्र लागू करने की तैयारी में है। हालांकि अभी यह प्रारंभिक स्तर पर है। शिक्षकों के परीक्षा परिणाम, खेलकूद, शैक्षणिक स्थिति आदि विभिन्न स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर ग्रेंडिंग देने की व्यवस्था की जा रही है। जिस शिक्षक का ग्रेड बेहतर होगा, उसकी तस्वीर नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। इससे अन्य शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी। वे बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों से लेकर परीक्षा परिणाम आदि में बेहतर कर सकें। इसके लिए नियमित अंतराल पर विभिन्न तरह का प्रशिक्षण होता है।                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.