.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 15 April 2016

अब प्राइमरी स्कूलों में भी हर पीरियड में बदलेगा शिक्षक

** अच्छी पहल : प्राइमरी सरकारी स्कूलों के बेहतर परिणाम को उठाया कदम 
** एक मई से गुड़गांव से होगी योजना की शुरूआत
गुड़गांव : प्रदेश में गुड़गांव पहला ऐसा जिला होगा, जहां प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर हर पीरियड के बाद क्लास चेंज करेंगे। यह व्यवस्था 1 मई से जिले के सभी 372 प्राइमरी स्कूल में लागू होगी। अब तक ये व्यवस्था मिडल क्लास से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों तक लागू थी। इससे पहले प्राइमरी स्कूलों में एक टीचर ही सभी सब्जेक्ट पढ़ाता था। जिला शिक्षा विभाग के फैसले के पीछे बच्चों की बेसिक नॉलेज बढ़ाने की बात कही जा रही है। इस फैसले से बच्चों का पढ़ाई मन लगेगा। वहीं, टीचरों की रुचि भी बढ़ेगी। मौलिक शिक्षा निदेशक का कहना है यह कदम बोरियत दूर करने के लिए उठाया गया है। 
40 मिनट का होगा पीरियड 
नई व्यवस्था के अनुसार अन्य क्लासों की तरह प्राइमरी स्कूलों में भी 40 मिनट का पीरियड होगा। 40 मिनट बाद फिर दूसरा टीचर आकर पढ़ाएगा। सभी टीचरों के सब्जेक्ट तय कर दिए जाएंगे। इससे बच्चों का पढ़ाई में इंट्रेस्ट बना रहेगा। साथ ही टीचर भी पढ़ाने में दिलचस्पी लेंगे। 
"बच्चों और टीचरों का पढ़ाई में इंट्रेस्ट बना रहे, इसके लिए यह निर्णय लिया है। एक मई से इसे जिलास्तर पर लागू किया जाएगा। इससे रिजल्ट में सुधार होने की संभावना है।"-- प्रेमलता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।                                                           db


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.