.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 11 March 2015

नए सत्र में गहरा सकता है संकट

** शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द 
हिसार : शिक्षा निदेशालय के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का फैसला लेकर शिक्षकों के साथ कई स्कूलों के बच्चों को मुसीबत में डाल दिया। 1 अप्रैल से आगामी सत्र शुरू करने की तैयारी है। प्रतिनियुक्ति रद्द कर शिक्षकों की उनके स्थान पर तैनाती किए जाने से ज्यादातर स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो जाएगी। सवाल है कि जिन स्थानों पर शिक्षकों की कमी वहां इतनी जल्दी कमी कैसे पूरी होगी और कौन विद्यार्थियों को पढ़ाएगा। जिले में स्कूलों का रिकाॅर्ड देखें तो प्राइमरी 530, मिडिल 98 और सेकंडरी 138 हैं। इसके अलावा सीनियर सेकंडरी स्कूलों की संख्या 130 है। 20 फीसदी शिक्षक और कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर है। 
यह है व्यवस्था 
शिक्षकों के तबादलों के लिए तीन व्यवस्थाएं हैं। पहली व्यवस्था में शिक्षक का विधिवत ट्रांसफर होता है। दूसरी व्यवस्था प्रतिनियुक्ति की है। इसमें शिक्षक का नाम कहीं दर्ज रहता है और वह ड्यूटी दूसरे स्थान पर दे सकता है, जबकि तीसरी आंतरिक व्यवस्था है। तीनों व्यवस्था अब शिक्षा निदेशालय के पास है।                                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.