.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 2 March 2015

ज्वाइनिंग नहीं होने के विरोध में सड़कों पर उतरे जेबीटी


गुड़गांव : प्रदेशभर के 9870 जेबीटी टीचरों को ज्वाइनिंग नहीं मिलने के विरोध में मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कड़ी में गुड़गांव मंडल के टीचरों ने गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ पलवल के करीब 700 टीचर कमला नेहरु पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने गुरुद्वारा रोड सोहना चौक से प्रदर्शन किया। इसके बाद टीचरों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपा। 
प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी 9870 जेबीटी टीचरों को अभी तक स्टेशन अलॉट नहीं किए हैं। पिछली सरकार में जेबीटी टीचरों समेत 15 हजार लेक्चरर की भर्ती निकाली थी, जिसमें से लेक्चरर की तो ज्वाइनिंग करवा दी गई है लेकिन जेबीटी टीचरों को सरकार कोई कोई बहाना बना कर भर्ती रद्द करने की योजना बना रही है। अभी तक सरकार की ओर से चयनित टीचरों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में काफी सारा समय लगा दिया है। जबकि वेरीफिकेशन से पूर्व ये टीचर बिना वेतन काम करने को तैयार हैं। जेबीटी टीचरों का कहना है कि उनकी ज्वाइनिंग 7 महीने पहले हो जानी थी, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसका समाधान नहीं निकाला जा रहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार टीचरों को भर्ती करने के अलग-अलग बहाने बना रही है। अगर सरकार की ओर से बात मानी गई तो गुड़गांव मंडल के बाद 8 मार्च को अंबाला, 15 मार्च को रोहतक, और 29मार्च को करनाल में न्याय पंचायत लगाई जाएगी।                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.