.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 6 January 2014

स्कूल शिक्षा अधिकारी संगठन ने की सीएम से की मुलाकात, बताई समस्याएं

हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन की राज्य इकाई के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दिल्ली निवास पर मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। संगठन के मुख्य संगठन सचिव खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने संगठन के पदाधिकारियों की मांगों को सुना और उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। 
उनकी प्रमुख मांगे :
स्कूल प्राचार्य को प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जाए, स्कूल प्राचार्य को ग्रेड पे 7600 रुपए करना तथा दिल्ली की तर्ज पर परिवहन भत्ता तथा मकान किराया 30 प्रतिशत देना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इन मांगों को पूरा करने की बात कहते हुए बताया कि अन्य पड़ोसी राज्यों में प्राचार्यों को यह सुविधाएं पहले से ही दी जा रही है। इसके चलते उनको भी यह सुविधाएं देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात भी कही। इस अवसर पर राज्य प्रधान महेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य रमेश कुमार लुक्कसर, राजबीर प्राचार्य कबलाना, शेर सिंह प्राचार्य बादली, बिजेंद्र सिंह देशवाल प्राचार्य जसौर खेड़ी मौजूद रहे।                                          dbjhjr

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.