.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 5 March 2015

ठोस निर्णय नहींं तो शिक्षा सदन का करेंगे घेराव

तरावड़ी : हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायक संघ की ब्लाक नीलोखेड़ी की एक बैठक संघ के प्रधान परविंद्र सिंह की अध्यक्षता में तरावड़ी स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी लैब सहायकों ने वेतन मिलने के लिए सरकार पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। 
यह आरोप लगाते हुए लैब सहायकों ने फैसला किया कि यदि सरकार ने 9 मार्च तक कोई ठोस निर्णय नहींं लिया तो वह 9 मार्च को शिक्षा सदन का घेराव करेंगे और अनिश्चित कालीन धरना देंगे। प्रधान परविंद्र सिंह ने बताया कि 23 माह से उन्हें वेतन नही मिला है जिसके चलते उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लैब सहायकों का कहना था कि सरकार की अनदेखी का खामियाजा उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अपनी परेशानी को लेकर वह शिक्षामंत्री मुख्यमंत्री से कई बार मिल चुके है। लेकिन अभी तक उनके विषय में कोई ठोस निर्णय सरकार ने नही लिया।                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.