.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 14 May 2015

कल से डाउनलोड करें जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड

देहरादून : आईआईटी और आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद में दाखिले के लिए 24 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड शुक्रवार (15 मई) से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आईआईटी बांबे के मुताबिक अभ्यर्थी यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ ही इसमें आने वाली गलतियां भी सुधार सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में नाम, फोटो आदि की गलतियां रह जाएंगी, उन्हें 20 मई की शाम पांच बजे तक का मौका दिया जाएगा। वह अपने एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार करके दोबारा अंतिम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी www.jeeadv.iitb.ac.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।                                                         au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.