.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 19 April 2017

ग्रुप 3 और 4 की भर्ती से इंटरव्यू खत्म करने के लिए बनी कमेटी

** सीएम की अध्यक्षता में आठ मंत्री करेंगे अध्ययन
** सरकार की दिक्कत यह है कि यदि इंटरव्यू खत्म किया जाता है तो चयन का आधार क्या रखा जाए 
राजधानी हरियाणा : सरकारी विभागों में ग्रुप तीन और ग्रुप चार की भर्ती में से इंटरव्यू हटाया जाए या नहीं इस पर अध्ययन करने के लिए सीएम की अध्यक्षता में आठ कैबिनेट मंत्रियों की एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी ही तय करेगी कि इसे कैसे खत्म किया जा सकता है। हालांकि पीएम का आह्वान है कि ग्रुप सी और डी की भर्ती में इंटरव्यू खत्म होना चाहिए। सरकार की दिक्कत यह है कि यदि इंटरव्यू खत्म किया जाता है तो चयन का आधार क्या रखा जाए। क्योंकि ग्रुप 4 के लिए परीक्षा आयोजित करना भी आसान काम नहीं है। प्रदेश के अलग अलग विभागों में इन श्रेणी में करीबन 25 हजार पोस्ट खाली पड़ी है। इस पर पिछली सरकार में भी भर्ती नहीं हो पाई थी। भाजपा सरकार ने पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती जिला स्तर पर करने का फैसला लिया था लेकिन स्थानीय नेताओं का इतना दबाव था कि भर्तियां करना मुश्किल हो रहा था। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.