.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 9 April 2017

एबीवीपी प्रोफेसरों की रिटायरमेंट आयु 65 करने के खिलाफ

कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को विद्याभारती संस्कृति भवन में शुरू हुई। बैठक में सभी 34 प्रांतों के 130 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 2 दिवसीय बैठक का उद‍्घाटन परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नागेश ठाकुर व राष्ट्रीय महामंत्री विनय बिदरे ने किया। महामंत्री विनय बिदरे ने कहा कि परिषद हरियाणा में यूनिवर्सिटी टीचर की रिटायरमेंट आयु 65 साल करने के प्रस्ताव के खिलाफ है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेकर ने कहा कि देशभर के अनेक विश्वविद्यालयों में पिछले कुछ समय से राष्ट्रविरोधी व राष्ट्रवादी ताकतों के बीच वैचारिक संघर्ष बढ़ रहा है। यह संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की इसी धरा पर से राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ चल रहे संघर्ष का निर्णायक फैसला यहीं से होगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.