.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 12 May 2014

प्राथमिक शिक्षक करेंगे आमरण अनशन

कुरुक्षेत्र : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद ठाकरान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आमरण अनशन का प्रस्ताव पारित किया गया। संघ के महासचिव दीपक गोस्वामी ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग तथा सरकार लगातार प्राथमिक शिक्षकों का शोषण कर रही है। पदोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों का निरादर किया गया है, जिससे उनमें सरकार के प्रति भारी रोष है।
संघ के राज्य कोषाध्यक्ष राजेश ने बताया कि वर्ष 2000 में लगे 3206 प्राथमिक शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग व सरकार टरकाऊ रवैया अपना रही है। इसलिए अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद संघ आक्रामक मुद्रा में आएगा। बैठक में मुख्य रूप से सभी जिला प्रधान, जिला महासचिव तथा पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।                                                        dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.