.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 5 April 2015

कंप्यूटर टीचर बोले -मांगें मानी तो धरना खत्म, नहीं तो सड़क पर फिर आंदोलन

** सीएम के ओएसडी से आज मिलेंगे
पंचकूला : मांगों को लेकर 76 दिन से धरने पर बैठे कंप्यूटर टीचर रविवार को सीएम के ओएसडी जवाहर यादव से से मिलेंगे। टीचरों का कहना है कि ओएसडी से मांगों पर अंतिम कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। इस दौरान अगर मांगें मानी गईं तो धरना खत्म करेंगे। 
कंप्यूटर टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि ओएसडी से मुलाकात कर वह कार्रवाई को लेकर लिखित तौर पर निर्देश दिए जाने की मांग करेंगे। अगर ओएसडी की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो एक बार फिर से सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। 
उन्होंने बताया कि दो माह से ज्यादा सरकार शिक्षा विभाग के मंत्री सिर्फ उन्हें आश्वासन ही दे रहे हैं। सरकार की नीतियों का खािमयाजा कंप्यूटर टीचरों को भुगतना पड़ रहा है। 
लैब सहायकों की मांग- 15 हजार मिले सैलरी 
सेक्टर 5 में पिछले कई दिनों से बैठे लैब सहायकों ने बताया कि सरकार के बेपरवाह रवैये को देखते हुए ही रोष प्रकट किया है। कम्प्यूटर लैब सहायकों का शिक्षा विभाग से अनुबंध कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। सहायकों का 18 महीनों का बकाया वेतन नहीं मिला है। जिसे जल्द ही ट्रेजरी के माध्यम से सहायकों को देना चाहिए। लैब सहायकों का वेतन 6 से 15 हजार रुपए किया जाने चाहिए। कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने के साथ लैब सहायकों के पद भी सर्जित किए जाने चाहिए।                                                                                       db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.