.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 6 August 2015

कंप्यूटर लैब सहायकों को 15 दिन में नई नियुक्ति

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों से हटाए गए कंप्यूटर लैब सहायकों की नौकरी बहाली की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। जल्द ही इनकी नौकरी बहाल हो जाएगी। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने लैब सहायकों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है सरकार जल्द ज्वाइनिंग देने के लिए प्रयासरत है। मंगलवार को ही सचिवालय में बैठक हुई है जिसमें कंप्यूटर लैब सहायकों के लिए मार्च 2016 तक पचास करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए गंभीर है। लैब में सभी उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग को सहायकों की बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द दोबारा नियुक्तियां की जा सकें। कंप्यूटर लैब सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से उनके निवास पर वार्तालाप सकारात्मक रहा है। उन्हें अब नियुक्ति की उम्मीद बंध गई है। शिक्षा मंत्री से पहले सहायकों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव से मिला। यादव ने जल्द स्कूलों में सेवाएं शुरू कराने का आश्वासन दिया है। 2622 लैब सहायकों की सेवाएं सरकार ने अप्रैल महीने में समाप्त कर दी थीं। उन्होंने लंबा आंदोलन किया। 30 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ जवाहर यादव ने ही समझौता वार्ता कराई थी।                                                                                     dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.