.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 7 October 2013

पात्र अध्यापकों की प्रदेश स्तरीय बैठक 13 को

रोहतक:  पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पात्र अध्यापकों को दरकिनार कर कान्ट्रैक्ट स्तर पर रिटायर्ड अध्यापकों की भर्ती किए जाने संबंधित प्रदेश सरकार के इस निर्णय से नाराज पात्र अध्यापक संघ ने 13 अक्तूबर को रोहतक स्थित छोटू राम धर्मशाला में एक प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में अध्यापकों की भर्ती से संबंधित तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कान्ट्रैक्ट स्तर पर रिटायर्ड अध्यापकों की भर्ती करने का निर्णय लेकर पात्र अध्यापकों के साथ अन्याय कर रही है।
उन्होंने कहा कि माननीय हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के भी आदेश हैं कि प्रदेश में अस्थाई भर्ती के बजाए स्थाई भर्ती की जानी चाहिए। शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही पात्र अध्यापक संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से मिलकर अपना विरोध दर्ज करवाएगा। शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपने इस निर्णय को वापस नहीं लिया व पात्र अध्यापक संघ की बात नहीं मानी तो प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा।  dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.