.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 21 January 2014

अतिथि अध्यापक स्कूलों में काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे

कैथल : हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ इकाई कैथल के अध्यक्ष सुभाष चंद और राज्य संयोजक राजेंद्र शर्मा शास्त्री ने कहा कि अतिथि अध्यापक तीन दिन की हड़ताल के दौरान काली पट्टी बांधकर सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे। रोष स्वरूप उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। 
ऐसा सरकार की कर्मचारियों विरोधी नीतियों के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 व 22 जनवरी को स्कूलों में पढ़ाने के बाद 23 जनवरी को हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। उनका कहना था कि वे इतने वर्षांे से इतने अच्छे नतीजे दे रहे हैं। 
सरकार ने अगर 23 जनवरी के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की घोषणा नहीं की तो वे प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर संघर्ष की अगली रणनीति का ऐलान करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर शमशेर नैन, सतबीर क्योड़क, कृष्ण क्योड़क, नरेंद्र, गुलशन, महिंद्र, सुखविंद्र, रमेश और सतबीर उपस्थित थे।                  db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.