.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 17 January 2014

‘कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलें वेतन-भत्ते'

मतलौडा : हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी खंड मतलौडा की एक बैठक पावर हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे खंड सचिव अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगें नहीं मान रही। मांगे न मानने के कारण कर्मचारी 21-22-23 जनवरी को हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों में केंद्र के समान वेतन तथा भत्ते दिए जाएं, समान काम समान वेतन देना, सभी विभागों में वेतन मान कि रिपोर्ट लागू की जाए। बैठक में सुल्तान सिंह, सतीश, राजबीर नारा, महताब मलिक, जयभगवान सैनी, सुभाष चंद्र, संदीप शर्मा, शमशेर खंडरा आदि ने भाग लिया                                  dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.