.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 5 May 2014

पदोन्नति सूची विषय की शर्त हटाकर जारी हो : मास्टर वर्ग

** शिक्षामंत्री से मिला मास्टर वर्ग एसो. का शिष्टमंडल 
हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन रेशनेलाइजेशन के विरोध में लगातार आंदोलन कर रही है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश मलिक ने जारी बयान में बताया कि रविवार को राज्य कार्यकारिणी व जिला प्रधानों की बैठक छोटूराम धर्मशाला झज्जर में हुई। इसके बाद मांगों को लेकर एक ज्ञापन शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को उनके आवास पर सौंपा गया। राज्य प्रधान ने कहा कि अगर 16 मई तक बातचीत से उनकी मांगों का समाधान नहीं होता तो वे 17 मई से शिक्षा मंत्री के झज्जर आवास पर सांकेतिक धरना व अनशन शुरू कर देंगे। सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन की मांगों में टीजीटी से पीजीटी की पदोन्नति सूची विषय की शर्त हटाकर जारी की जाए। सभी मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को डीडी पावर व द्वितीय श्रेणी का दर्जा दिया जाए। पहले की भांति गणित, साइंस, हिंदी, अंग्रेजी विषयों के पीरियड बढ़ाए जाए। 35 छात्र-छात्राओं का एक सेक्शन हो, इससे अधिक 36 भी होने पर दूसरा सेक्शन बनाया जाए।                                                                 dbjnd

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.