.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 9 June 2014

जेबीटी अध्यापकों की लिस्ट जारी करवाने की मांग

** कांग्रेस ऑब्जर्वर से मिला पात्र अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल
हिसार : पात्र अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक कृष्ण मूर्ति हुड्डा से कांग्रेस भवन में मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। 
संघ के संयोजक पवन चमार खेड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि हरियाणा शिक्षक भर्ती बोर्ड से जेबीटी अध्यापकों की 9870 पदों की लिस्ट जारी करवाई जाए। क्योंकि अक्टूबर महीने में हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है, जिसके चलते अगस्त महीने में आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार कोर्ट में उनकी सही पैरवी करे। जल्दी से जल्दी भर्ती का परिणाम घोषित करे। 
उन्होंने कहा कि कृष्णमूर्ति हुड्डा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया, कि वे अपने स्तर पर भर्ती का परिणाम जल्द घोषित करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।                                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.