.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 11 August 2015

अतिथि अध्यापकों ने कैंडल मार्च निकाल कर दी साथी टीचर को श्रद्धांजलि

** कैंडल मार्चनिकालते अतिथि अध्यापक
बराड़ा : कस्बा बराड़ा के नौकरी से हटाए गए अतिथि अध्यापक गौरव गोयल की मौत से आहत होकर सोमवार सायं अतिथि अध्यापकों ने मौन कैंडल मार्च निकाला। जहां उन्होंने मृतक अध्यापक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं सरकार से भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। सायं लगभग साढ़े छग बजे अतिथि अध्यापक स्थानीय सरकारी स्कूल में एकत्रित हुए एवं हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा शास्त्री उपाध्यक्ष कुलदीप झरौली की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया। संघ प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे और उन्होंने अतिथि अध्यापकों से ऐसा कदम उठाने के लिए कहा और एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने को कहा। इसके उपरांत अतिथि अध्यापक मृतक के निवास पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे इसके बाद सरकार स्कूल से मुख्य बाजार होते हुए गोगा माड़ी तक कैंडल मार्च निकाला।                                                                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.