.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 12 July 2017

वर्ष 2019 से थ्योरी में 70 प्रेक्टिकल के होंगे 30 अंक

** हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का फैसला
भिवानी : हरियाणा बोर्ड सत्र 2019 से पहले की तरह 70 अंकों की थ्योरी 30 अंकों की प्रेक्टिकल परीक्षा लेगा। यह कदम बोर्ड ने सीनियर सेकंडरी के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेते समय बच्चों के सामने रही परेशानी को देखते हुए उठाया है। 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शिक्षा प्रारूप में बदलाव कर रहा है। यह बदलाव 2019-20 के सत्र से देखने को मिलेगा। बिना प्रेक्टिकल के विषयों की परीक्षा 100 अंकों की ही होगी। अब तक प्रेक्टिकल विषयों में शिक्षा प्रारूप के अनुसार थ्योरी की परीक्षा 60 प्रेक्टिकल 20 अंकों की होती है। 20 अंक सीसीई के हैं। यह अंक स्कूल प्रशासन द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। 
इसलिए पड़ी जरूरत : 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकंडरी पास कर हजारों छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेते हैं। उधर दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले अधिकांश छात्र सीबीएसई पैटर्न के होते हैं। सीबीएसई पैटर्न में प्रेक्टिकल अंक 30 थ्योरी के 70 अंक निर्धारित हैं। सीबीएसई में सीसीई अंक नहीं होते। कट ऑफ लिस्ट तैयार करने में विश्वविद्यालय प्रबंधन को सीसीई अंकों पर आपत्ति होती है। यह समस्या हर साल होती है तथा हर साल बोर्ड को इस संबंध में क्लेरीफिकेशन देना पड़ता है। 
इस बार भी सीसीई अंकों को लेकर बोर्ड से पास विद्यार्थियों के दाखिले पर संशय की स्थिति बन गई थी तथा विश्वविद्यालय प्रशासन ने बोर्ड से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। दो दिन पहले ही बोर्ड ने पत्र लिखकर स्थिति को स्पष्ट किया है। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.