.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 5 June 2015

गेस्ट टीचर शांत हुए तो, पात्रों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन

भिवानी : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद गेस्ट टीचरों के धरने प्रदर्शन कम हुए तो अब नव चयनित जेबीटी ने झंडा उठा लिया है। ज्वाइनिंग की मांग काे लेकर गुरुवार को शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम विधायक घनश्याम सर्राफ बिशंभर वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में 9455 जेबीटी चयन के बाद नियुक्ति के इंतजार में हैं। 
संघ के जिला प्रधान अशोक ने कहा कि जेबीटी की लिस्ट जारी हुए लगभग 10 माह बीत गए लेकिन इन अध्यापकों की ज्वाइनिंग के लिए तो कांग्रेस सरकार ने प्रयास किया और ही वर्तमान सरकार कुछ कर रही है।
बिजेंद्र सांगवान ने कहा कि यदि 20 जून तक ज्वाइनिंग के लिए कोई प्रयास नहीं किया तो वे 21 जून को पंचकूला में परिवार समेत आमरण अनशन बैठ जाएंगे। 7 जून को हिसार मंडल और 14 जून को अम्बाला मंडल में प्रदर्शन किया जाएगा।                                                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.