.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 2 November 2014

नेहरू की जयंती बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी में मोदी सरकार

** 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री की 125वीं जयंती 
** 19 नवंबर तक किए जाएंगे देशभर में कार्यक्रम 
नई दिल्ली : एनडीए सरकार प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी में है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके संकेत दिए हैं। देशभर में कार्यक्रम 14 से 19 नवंबर तक होंगे। स्कूलों में सालभर बाल स्वच्छता मिशन चलाया जाएगा। 
ये फैसले राष्ट्रीय नेहरू जयंती समारोह समिति की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मोदी ने की। यह समिति मूल रूप से मनमोहन सिंह सरकार ने गठित की थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सदस्य थीं। लेकिन मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही पुरानी समिति भंग कर दी। हालांकि, पीएमओ का इस बारे में कहना है कि सोनिया गांधी ने खुद ही इस समिति से अपने को अलग कर लिया। बैठक में मोदी ने कहा कि नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम इस तरह के रखे जाएं कि आम आदमी भी उसमें अपनी सहभागिता महसूस कर सके।                                                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.