.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 19 March 2014

अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सिरसा : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान को लेकर लघु सचिवालय के सामने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने डीईओ कुमकुम ग्रोवर को शिक्षा विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले दोपहर तीन बजे सभी अध्यापक सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। संघ जिला प्रधान चिरंजीलाल ने कहा कि शिक्षा विभाग अध्यापक वर्ग पर ध्यान नहीं दे रहा। इसके लिए प्रदेशभर के सभी अध्यापकों में रोष है।उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कक्षा तीसरी से पांचवीं कक्षा का मूल्यांकन गैर सरकारी संगठन को दिया जा रहा है। यह एक प्रकार से सरकारी पैसे की बर्बादी है। वहीं अगर संगठन से मूल्यांकन करवाना था। यह नये शिक्षा सत्र शुरू होते ही अध्यापकों को अवगत करवाते। उन्होंने बताया कि अध्यापकों की मांग कक्षा तीसरी से पांचवीं कक्षा का मूल्यांकन कार्य संगठन से करवाने का वापस लिया जाए, सभी स्कीमों का बजट शीघ्र जारी किया जाए। जिससे अध्यापकों को समय पर वेतन मिले सके। अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग, बीपीएल के बच्चों की छात्रवृति राशि दी जाए, नये सत्र में पुस्तकें विद्यार्थियों के पुरानी संख्या हिसाब से भेजी गई है। स्थानांतरण नीति में अध्यापक संघ के सुझावों को भी शामिल किया जा ये। जेबीटी से मास्टर वर्ग की पदोन्नति की जाए।उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.