.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 15 December 2014

लेक्चरर को पंजाब के समान मिले वेतन

जींद : हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने रविवार को जाट धर्मशाला में बैठक की। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान राजबीर रेढू ने की। बैठक में लेक्चरर ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की ओर से कर्मचारियों के खिलाफ दिए जा रहे बयानों की निंदा की। बैठक में स्कूल लेक्चरर ने प्रदेश सरकार से लंबित पड़ी कई मांगों का समाधान करने की मांग की। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजबीर रेढृ ने कहा कि स्कूल लेक्चरर को सरकार पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। न्यूनतम योग्यता रखने वाले प्राध्यापकों को काॅलेज प्राध्यापक व प्राचार्य के पदों पर पदोन्नत किया जाए। लंबे समय तक रुकी हुई प्रिंसिपल की पदोन्नति सूची जारी की जाए।                                            dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.